राजस्थान में 1200 चालक भर्ती होंगे
राज्य के 51 आगारों में कुल 1200 अनुबंधित चालकों की भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया ई-बोली (ई-टेंडरिंग) के जरिए होगी। इन चालकों को राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था या भूतपूर्व सैनिकों की सहकारी समिति के माध्यम से 1 साल के अनुबंध पर रखा जाएगा।
अलवर, मत्स्य नगर और तिजारा में भर्ती
- अलवर आगार – 38 चालक
- मत्स्य नगर आगार – 13 चालक
- तिजारा आगार – 3 चालक
अन्य जिलों में भी भर्ती
- अजमेर – 30, अजयमेरू – 43, ब्यावर – 31, भीलवाड़ा – 50
- डीडवाना – 24, भरतपुर – 18, धौलपुर – 24, हनुमानगढ़ – 22
- जयपुर (0), वैशाली नगर – 30, दौसा – 7, शाहपुरा – 19
- कोटा – 54, बूंदी – 36, टोंक – 37, सीकर – 16, झुंझुनूं – 20
- उदयपुर – 21, बांसवाड़ा – 25, चित्तौड़गढ़ – 14, डूंगरपुर – 37
- फलौदी – 28, जैसलमेर – 4, जोधपुर – 18, पाली – 15
इस भर्ती के बाद रोडवेज की बस सेवाएं और अधिक सुचारू होंगी तथा यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।