जस्टिस संजय अग्रवाल ने परिवार सहित डाला वोट
बिलासपुर हाईकोर्ट के जस्टिस संजय अग्रवाल ने अपनी पत्नी बरखा अग्रवाल के साथ डीपी लॉ कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर सुबह 10:30 बजे मतदान किया। उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव 2025 में सपरिवार अपने वोट डाले।
रायगढ़ जिले में अब तक का मतदान प्रतिशत (सुबह 10 बजे तक)
- रायगढ़ नगर निगम – 10.07%
- खरसिया – 12.12%
- पुसौर – 12.91%
- किरोड़ीमल नगर – 8.94%
- घरघोड़ा – 25.73%
- धरमजयगढ़ – 15.96%
- लैलूंगा – 21.42%
- रायगढ़ जिला कुल – 11.53%
मतगणना 15 फरवरी को होगी
आज 10 नगर निगमों के महापौर और पार्षद चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। वोटों की गिनती 15 फरवरी को होगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।