12 फरवरी को सूर्य देव मकर राशि से कुंभ राशि में आए, जिससे कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बना जो 27 फरवरी तक रहेगा। फिर 28 फरवरी से 14 मार्च तक मीन राशि में एक नया त्रिग्रही योग बनेगा, जिसमें बुध, शुक्र और राहु होंगे।
मिथुन, कर्क और सिंह राशि के जातकों को मिलेगा लाभ:
पंडित जानकीशरण मित्र के अनुसार, यह बदलाव विशेष रूप से तीन राशियों—मिथुन, कर्क और सिंह—के लिए शुभ रहेगा।
-
मिथुन: इस महीने में बदलाव हो सकता है। साझेदारी में व्यापार करने वालों के लिए लाभ की संभावना है। व्यापार में वृद्धि हो सकती है और पार्टनर के साथ यात्रा का भी योग है।
-
कर्क: लेखन, मीडिया और प्रिंटिंग से जुड़े लोगों को पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा हो सकता है। हालांकि, कुछ विरोधी हो सकते हैं, लेकिन आप उन्हें हराने में सफल होंगे।
-
सिंह: जीवन की बाधाएं कम होंगी और कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की संभावना है। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति मिलने का भी योग है।