तापमान में गिरावट होगी
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में उत्तरी हवाओं के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
बीते 24 घंटे का मौसम हाल
- बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
- झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में सबसे ज्यादा 19 मिमी बारिश दर्ज की गई।
- डूंगरपुर और बाड़मेर में सबसे अधिक दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा।
- अंता (बारां) में न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- अलवर में तेज अंधड़ और बारिश से सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान हुआ।
22 से 25 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम?
तारीख | पूर्वी राजस्थान | पश्चिमी राजस्थान |
---|---|---|
22 फरवरी | मौसम शुष्क | मौसम शुष्क |
23 फरवरी | मौसम शुष्क | मौसम शुष्क |
24 फरवरी | मौसम शुष्क | मौसम शुष्क |
25 फरवरी | मौसम शुष्क | मौसम शुष्क |
अगले कुछ दिनों तक राजस्थान में बारिश की संभावना नहीं है और मौसम साफ रहेगा।