कहां-कहां होगा निरीक्षण?
टीम शहर के पार्क, मुख्य सड़कें और अंदरूनी इलाकों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लेगी।
शहर की तैयारी
इस बार अलवर प्रशासन ने रैंकिंग सुधारने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। अतुल्य अलवर अभियान के तहत शहर की सफाई पर जोर दिया गया और निगम के साथ अन्य विभागों को भी सक्रिय किया गया।
स्वच्छ सर्वेक्षण में अंक निर्धारण
- कुल अंक: 9500
- सर्विस आधारित प्रगति: 4525 अंक
- सर्टिफिकेशन: 2500 अंक
- सिटीजन फीडबैक: 2475 अंक
अब तक किए गए कार्य
✅ 22 प्रमुख मार्गों पर 300 से अधिक सफाईकर्मी तैनात
✅ 20 से अधिक कचराघर हटाए गए
✅ पुराने कचरा ट्रांसफर स्टेशन के पास नया मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन बनाया
✅ अग्यारा में कचरा निस्तारण प्लांट शुरू किया गया
अब देखना होगा कि इन प्रयासों का अलवर की रैंकिंग पर क्या असर पड़ता है।