क्या है लखपति दीदी योजना?
इस योजना के तहत महिलाओं को सीधा रोजगार नहीं दिया जाता, बल्कि उन्हें कृषि और गैर-कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाता है, जिससे उनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक हो सके।
15 लाख से ज्यादा महिलाओं को पहले ही जोड़ा गया
राज्य सरकार ने पहले 2024-2025 के बजट में 15 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था। जनवरी 2025 तक 15.21 लाख महिलाओं को इस योजना से जोड़कर उनकी आमदनी बढ़ाने का काम किया गया है।
स्वयं सहायता समूह की सदस्य होती हैं लखपति दीदी
लखपति दीदी स्वयं सहायता समूह की सदस्य होती हैं। सरकार इन्हें अलग-अलग रोजगार के अवसरों से जोड़कर उनकी आय में बढ़ोतरी करती है।
पालनहार योजना की भी जानकारी दी गई
इसके अलावा विधायक रफीक खान के सवाल के जवाब में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने बताया कि पालनहार योजना के तहत 6.15 लाख बच्चों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
राजस्थान सरकार का यह कदम महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को मजबूती देगा।