कौन-कौन से स्कूल होंगे शामिल?
- 639 पीएमश्री स्कूलों और उनके नजदीकी 639 सरकारी स्कूलों का चयन किया गया है।
- डूंगरपुर जिले में 14 पीएमश्री और 14 अन्य सरकारी स्कूलों में परीक्षा होगी।
कैसे होगी परीक्षा?
- बीएड और बीएसटीसी स्टूडेंट परीक्षा लेंगे, ताकि निष्पक्ष मूल्यांकन हो सके।
- हर स्कूल में चार फील्ड इन्वेस्टिगेटर (एफआई) नियुक्त किए जाएंगे।
- परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी।
कौन देंगे परीक्षा?
- कक्षा 3, 6, 9 और 11 के 10-10 विद्यार्थियों को रेंडम तरीके से चुना जाएगा।
- प्रदेश में लगभग 30,000 विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा।
परीक्षा का उद्देश्य
- पीएमश्री और अन्य सरकारी स्कूलों की शैक्षिक और सहशैक्षिक उपलब्धियों की तुलना करना।
- दोनों प्रकार के स्कूलों में मानवीय और भौतिक संसाधनों की उपलब्धता का पता लगाना।
- पीएमश्री स्कूलों के प्रदर्शन के आधार पर अन्य सरकारी स्कूलों के लिए सुझाव देना।
अधिकारियों की राय
सीडीईओ नवीन प्रकाश जैन के अनुसार, इस परीक्षा से स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन होगा और शिक्षा के स्तर में सुधार की संभावनाएं मिलेंगी।