शपथ ग्रहण में शामिल होंगे ये बड़े नेता
इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इनके अलावा भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, विधायक गजेंद्र यादव, ललित चन्द्राकर, डोमनलाल कोसेवाड़ा, रिकेश सेन, ईश्वर साहू सहित कई अन्य नेता शामिल होंगे।
नगर निगम की नई टीम
- नगर निगम में भाजपा के 40, कांग्रेस के 12 और 8 निर्दलीय पार्षद होंगे।
- प्रशासक एवं कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी सभी निर्वाचित पार्षदों और महापौर को शपथ दिलाएंगी।
शपथ समारोह की तैयारी
- नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
- बैठक में कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, दिनेश नेताम, आरके जैन, सहायक अभियंता वीपी मिश्रा, गिरीश दीवान, राजेन्द्र ढाबाले, संजय ठाकुर, रेवाराम मनु, धर्मेंद्र मिश्रा और एसके केलवानी मौजूद थे।
इस कार्यक्रम के बाद शहर की नई नगर निगम टीम कामकाज संभालेगी।