सरिस्का को बनाना होगा प्लान
इस बजट का सही उपयोग करने के लिए सरिस्का प्रशासन को एक योजना तैयार करनी होगी। वन्यजीवों और स्टाफ के लिए पानी की विशेष व्यवस्था की जाएगी। पर्यटकों के लिए बैठने के लिए शेड बनाए जाएंगे और सरकारी आवासों की स्थिति में भी सुधार होगा।
कृत्रिम तालाबों की संख्या बढ़ेगी
गर्मी के मौसम में पानी की कमी से वन्यजीवों को परेशानी होती है। इसे देखते हुए कृत्रिम तालाबों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई गई है। बताया जा रहा है कि जहां बाघों की संख्या ज्यादा है, वहां अन्य वन्य जीवों को पानी मिलने में दिक्कत होती है। ऐसे में उनके लिए अलग से तालाबों की व्यवस्था की जाएगी। प्राकृतिक तालाबों की संख्या कम है और वे केवल बारिश के समय ही भरते हैं।
बजट मिलते ही काम शुरू होगा
सरकार से मिले बजट के तुरंत बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसमें नाका चौकियों का निर्माण, बिजली और पानी की बेहतर व्यवस्था शामिल होगी।
— अभिमन्यु सहारण, DFO (उप वन संरक्षक)