सीएम ने जताया दुख
सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर शोक जताते हुए लिखा,
“तात्कालिक रायगढ़ जिले (रायगढ़, जशपुर और सारंगढ़) की प्रथम महिला सरपंच कुमुदिनी पंडा जी का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार व शुभचिंतकों को दुख सहने की शक्ति मिले। ॐ शांति!”
महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान
कुमुदिनी पंडा ने अपने कार्यकाल में गांव के विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।