मोदी ने नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा
- नरेंद्र मोदी ने नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए निर्वाचित सरकार के मुखिया के रूप में 8,277 दिन पूरे किए हैं।
- जवाहरलाल नेहरू ने 6,130 दिनों तक केंद्र सरकार की कमान संभाली थी।
मोदी 8,277 दिनों तक रहे सरकार के मुखिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया। मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। नरेंद्र मोदी ने एक सरकार के प्रमुख के रूप में 8,277 दिन शासन किया है। इसमें उनके गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर रहने के दिन भी शामिल हैं। मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और मई 2014 से अब तक देश के प्रधानमंत्री हैं। इस तरह उन्होंने कुल 23 साल तक राज्य और केंद्र में सत्ता के मुखिया पद पर रहकर रिकॉर्ड बनाया है।
जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड
नेहरू सत्ता के मुखिया पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले दूसरे नेता थे। उन्होंने कुल 6,130 दिन तक केंद्र की सत्ता संभाली। नेहरू 1947 से 1964 तक लगातार भारत के प्रधानमंत्री रहे, यानी 16 साल 286 दिनों तक।
इंदिरा गांधी ने भी 5,000 से ज्यादा दिनों तक संभाली सत्ता
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंदिरा गांधी हैं। इंदिरा गांधी ने 5,829 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहकर देश की सत्ता संभाली।