सोशल मीडिया पर एक आदेश वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि राजस्थान के भरतपुर से कांग्रेस सांसद संजना जाटव के PSO के रूप में उनके पति को नियुक्त किया गया है। यह मांग खुद सांसद संजना जाटव की तरफ से की गई थी। अलवर के एसपी आनंद शर्मा ने करीब 20 दिन पहले इस आदेश को जारी किया था, जिसमें कॉन्स्टेबल सिंह को भरतपुर सांसद का PSO नियुक्त किया गया था। इससे पहले कप्तान सिंह अलवर के थानागाजी में कार्यरत थे।
ड्यूटी के दौरान पति रहेंगे साथ
संजना जाटव की शादी 2016 में अलवर जिले के कठूमर विधानसभा क्षेत्र के गांव समूची निवासी कप्तान सिंह से हुई थी। संजना का कहना है कि उनके पति उनका सबसे बड़ा सहारा और ताकत हैं, और अब वे ड्यूटी के दौरान भी उनके साथ रहेंगे। कप्तान सिंह ने कहा कि उनके साथ रहने से संजना का मनोबल और हिम्मत बढ़ेगी।
पति ने दी आगे बढ़ने की हिम्मत
संजना जाटव ने बताया कि चुनावों के दौरान जब वे थक जाती थीं, तो उनके पति ही उन्हें हिम्मत देते थे। वे उन्हें बताते थे कि कैसे लोगों से बात करनी है और उनके स्वास्थ्य का भी ख्याल रखते थे।