क्या है कांगो फीवर?
कांगो फीवर एक विषाणु जनित रोग है, जो हिमोरल नामक परजीवी से फैलता है। यह परजीवी घर पर पाले जाने वाले जानवरों जैसे गाय, भैंस, बकरी, भेड़ आदि की चमड़ी पर पाया जाता है। इस वजह से इन जानवरों के संपर्क में आने वाले लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं। यह बीमारी काफी जानलेवा होती है, क्योंकि इसके संक्रमण के 30 से 80 प्रतिशत मामलों में मरीज की मृत्यु हो जाती है।
लक्षण:
कांगो फीवर होने पर मरीज को तेज बुखार, आंखों में जलन, रोशनी से डर, चक्कर, और मांसपेशियों में दर्द होता है। इसके अलावा पीठ दर्द, उल्टी, और गले में खराश जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इस दौरान मरीज के खून में प्लेटलेट्स तेजी से घटने लगते हैं, जो कि स्थिति को और गंभीर बना देता है।