इससे पहले मंगलवार को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई थी, जिसमें जॉन जे. हॉपफील्ड और जेफ्री ई. हिंटन को कृत्रिम तंत्रिका नेटवर्क और मशीन लर्निंग में उनकी महत्वपूर्ण खोजों के लिए सम्मानित किया गया था।
पिछले साल 2023 में रसायन का नोबेल पुरस्कार 2023 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मौंगी जी. बावेंडी, लुईस ई. ब्रूस और एलेक्सी आई. एकिमोव को क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए दिया गया था।
2022 में रसायन का नोबेल 2022 में यह पुरस्कार कैरोलिन बेरटोजी, मॉर्टेन मिएलडॉल और के. बैरी शार्पलेस को क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए प्रदान किया गया था।
नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत नोबेल पुरस्कारों की घोषणा 7 अक्टूबर से शुरू हुई थी। सबसे पहले चिकित्सा के क्षेत्र में पुरस्कार दिया गया। इसके बाद 8 अक्टूबर को भौतिकी का नोबेल और 9 अक्टूबर को रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार घोषित हुआ। अब 10 अक्टूबर को साहित्य का नोबेल पुरस्कार घोषित किया जाएगा। शांति का नोबेल 11 अक्टूबर को और अर्थशास्त्र का नोबेल 14 अक्टूबर को घोषित होगा।
पुरस्कार की धनराशि नोबेल पुरस्कार के तहत 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग एक मिलियन अमेरिकी डॉलर) की नकद राशि दी जाती है, जो अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत से आती है। पुरस्कार अधिकतम तीन विजेताओं में बांटा जा सकता है।