सरगी का सेवन करने से न केवल सास-बहू के रिश्ते में मिठास बढ़ती है, बल्कि व्रत रखने के दौरान महिलाओं को ऊर्जा भी मिलती है। सरगी की थाली में कुछ खास चीजों को शामिल करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और व्रत का संपूर्ण फल मिलता है। आइए जानते हैं सरगी की थाली में किन चीजों को शामिल करना चाहिए:
सरगी खाने का सही समय
करवा चौथ पर सरगी का सेवन सूर्योदय से लगभग 2 घंटे पहले करना चाहिए। 20 अक्तूबर को सूर्योदय सुबह 6:25 बजे होगा, इसलिए महिलाएं इससे पहले सरगी खा लें।
सरगी की थाली में ये पांच चीजें जरूर शामिल करें:
- सूखे मेवे: सरगी की थाली में बादाम, काजू, अखरोट, और पिस्ता जैसे सूखे मेवे जरूर शामिल करें। ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिससे दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
- सोलह श्रृंगार का सामान: इस थाली में खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ सोलह श्रृंगार का सामान भी शामिल होना चाहिए। यह बहुत शुभ माना जाता है।
- फल: थाली में ताजे फल जरूर रखें। इससे निर्जला व्रत रखने के लिए आवश्यक ऊर्जा मिलती है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती।
- नारियल पानी: सरगी की थाली में नारियल पानी भी शामिल करें, जो व्रत के दौरान हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है।
- मिठाई: मिठाइयां भी सरगी की थाली का हिस्सा होनी चाहिए, क्योंकि यह लंबे समय तक शरीर को ऊर्जा प्रदान करती हैं।