बारिश से नुकसान:
- दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बाद दक्षिणी राज्यों में उत्तर-पूर्वी मानसून सक्रिय हो गया है। इसके चलते तमिलनाडु और कर्नाटक में मूसलाधार बारिश हो रही है।
- तमिलनाडु में रविवार से हो रही बारिश के कारण हुए हादसों में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी:
- मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में बुधवार को स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया गया है।
- आईटी कंपनियों को 18 अक्टूबर तक वर्क फ्रॉम होम लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
- कर्नाटक में भी बुधवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
प्रभावित सेवाएं:
- दक्षिण रेलवे ने बताया कि तमिलनाडु के बेसिन ब्रिज और व्यासरपडी रेलवे स्टेशनों के बीच जलभराव के कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
- भारी बारिश के कारण तमिलनाडु, कर्नाटक, पुड्डुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और केरल में भी जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
कैसे बदला मौसम:
- बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग में कम दबाव वाला क्षेत्र बनने से उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण बादल बने और तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश शुरू हो गई है।
उत्तर भारत में सर्दी की दस्तक:
- राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब में सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम ठंड महसूस होने लगी है, और इन राज्यों में धीरे-धीरे तापमान में गिरावट होने की संभावना है।