कैसे होती थी ठगी:
गिरोह के सदस्य खुद को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को फोन और वीडियो कॉल के जरिए धमकाते थे। वे डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर उनसे पैसे ऐंठते थे। इसी गिरोह ने अहमदाबाद के एक सीनियर सिटीजन से 80 लाख रुपए की ठगी की थी।
गिरफ्तारी:
ताइवान के चार नागरिकों, मुची संग उर्फ मार्क और चांग हाव युन उर्फ मार्को को दिल्ली से, जबकि वांग चुन वेई और शेन वेई को बेंगलुरु से पकड़ा गया है। इसके अलावा अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, मुंबई, ओडिशा और राजस्थान से 13 अन्य भारतीय आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी:
गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा और झारखंड के लोग शामिल हैं।