बांसुरी स्वराज का आरोप
बांसुरी स्वराज ने कहा कि पिछले 10 सालों में आम आदमी पार्टी ने यमुना की सफाई के नाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने यमुना सफाई के लिए मिले 8500 करोड़ रुपये के घोटाले का भी आरोप लगाया और कहा कि यमुना पहले से ज्यादा प्रदूषित हो गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली अब सिर्फ प्रचार नहीं, बल्कि परिणाम चाहती है।
केजरीवाल सरकार के खिलाफ नाराजगी
बांसुरी स्वराज ने कहा कि अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है, तो पहले कैबिनेट में ही यमुना सफाई के लिए ट्रिब्यूनल का गठन किया जाएगा। उन्होंने आम आदमी पार्टी के भाजपा पर लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि जनता का गुस्सा केजरीवाल सरकार की 10 साल की निष्क्रियता का परिणाम है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में भाजपा की डबल इंजन की सरकार का जलवा दिखेगा।