चार स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट और रूट:
- ट्रेन नंबर 05739/05740 पटना-न्यूजलपाईगुड़ी
- रूट: पटना से न्यूजलपाईगुड़ी (सिलीगुड़ी, किशनगंज, कटिहार, बरौनी, मोकामा)
- तारीख: 2 नवंबर से 30 नवंबर तक हर शनिवार
- समय: न्यूजलपाईगुड़ी से सुबह 5 बजे रवाना होकर शाम 5:40 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से शाम 7:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9:30 बजे न्यूजलपाईगुड़ी पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 09803/09804 कोटा-दानापुर
- रूट: कोटा से दानापुर (गुना, सागर, कटनी, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.)
- तारीख: कोटा से 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक हर रविवार और गुरुवार, दानापुर से 28 अक्टूबर से 11 नवंबर तक हर सोमवार और शुक्रवार
- समय: कोटा से रात 9:25 बजे चलकर अगले दिन रात 8 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में दानापुर से रात 9:30 बजे चलकर अगले दिन रात 10:25 बजे कोटा पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 05744/05743 कटिहार-छपरा
- रूट: कटिहार से छपरा (नवगछिया, मानसी, खगड़िया, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर)
- तारीख: कटिहार से 27 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर सोमवार, गुरुवार और रविवार; छपरा से 28 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर शुक्रवार, सोमवार और मंगलवार
- समय: कटिहार से शाम 4 बजे चलकर रात 12:20 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में सुबह 4:30 बजे छपरा से रवाना होकर उसी दिन दोपहर 12:30 बजे कटिहार पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 07541/07542 कटिहार-दौरम मधेपुरा
- रूट: कटिहार से दौरम मधेपुरा (पूर्णिया, बनमनखी, जानकीनगर, मुरलीगंज)
- तारीख: 28 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन
- समय: कटिहार से शाम 7 बजे चलकर रात 10 बजे दौरम मधेपुरा पहुंचेगी। वापसी में दौरम मधेपुरा से रात 10:45 बजे चलकर रात 2:30 बजे कटिहार पहुंचेगी।
त्योहारों के दौरान इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।