क्यों हो रही बारिश:
दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा के पास एक चक्रवात बना हुआ है, जिसके चलते बस्तर संभाग में बारिश हो रही है।
तापमान:
हालांकि 15 अक्टूबर को मानसून विदा हो चुका है, लेकिन मौसम में बदलाव से बारिश हो रही है। रायपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रातें सामान्य से ज्यादा गर्म महसूस हो रही हैं।
बारिश के आंकड़े:
पिछले 24 घंटों में छुरा, नारायणपुर, बलरामपुर, और पखांजूर में 3 सेमी बारिश हुई, जबकि कसडोल और रामानुजगंज में 2 सेमी पानी बरसा। रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है।