- लाल चुनरी: इस दिन तुलसी माता को लाल चुनरी अर्पित करें। इससे धन और वैभव की प्राप्ति होती है और माता तुलसी प्रसन्न होती हैं।
- पीला धागा: एक पीला धागा लें और उसमें 108 गठान लगाकर तुलसी के गमले में बांध दें। इससे भी माता तुलसी का आशीर्वाद मिलता है।
- लाल कलावा: देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी माता को लाल कलावा बांधें। यह मनोकामनाओं की पूर्ति करता है और श्रीहरि और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
- कच्चा दूध: तुलसी माता को कच्चा दूध अर्पित करें और दीपक जलाएं। यह पूजा में विशेष फलदायी माना जाता है।
- तुलसी दल: तुलसी विवाह के दिन भगवान श्रीहरि को 11 तुलसी के पत्ते चढ़ाएं। इससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
इन उपायों से माता तुलसी का आशीर्वाद मिलता है और भाग्य की राह में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं।