मौसम वैज्ञानिक ए.एम. भट्ट के अनुसार, इस साल कड़ाके की ठंड की संभावना है। उन्होंने बताया कि नवंबर 2014 में तापमान 9.9 डिग्री और 9.6 डिग्री तक गिरा था, लेकिन तब से नवंबर महीने में तापमान 10 डिग्री से नीचे नहीं गया। हालांकि इस बार 18 नवंबर के बाद से तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। शुष्क हवाओं और कम वायुमंडलीय नमी के कारण तापमान गिरा है।
मौसम वैज्ञानिक ने यह भी बताया कि इस बार नवंबर महीने में पारा 10 डिग्री से नीचे गिरा है, जो कई वर्षों बाद हुआ है। फिलहाल ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री से अधिक की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री और अधिकतम 26.9 डिग्री दर्ज किया गया है।