
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के दौरान करीब 14 हजार करोड़ के निवेश पर एमओयू किए गए थे, जिनका असर अगले साल अजमेर जिले में रोजगार के अवसरों के रूप में दिखाई देगा।
अजमेर विकास प्राधिकरण के तहत 12 हजार करोड़ के निवेश से होटल, रिसॉर्ट, पर्यटन और आवासीय योजनाओं में साढ़े चार हजार से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। वहीं, जिला उद्योग केन्द्र के विभिन्न प्रोजेक्ट में करीब 10 हजार लोगों को रोजगार मिलने का दावा किया गया है।
निवेश के प्रस्ताव में मार्बल, सोलर, आईटी इंडस्ट्री, एग्रो प्रोसेसिंग, खनिज उद्योग, होटल और रिसॉर्ट, टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे क्षेत्र शामिल हैं। खासकर किशनगढ़ में एशिया की सबसे बड़ी मार्बल मंडी के चलते इस क्षेत्र में भी नए रोजगार सृजित होंगे।
