
इस प्लेसमेंट कैंप में धमतरी और रायपुर की निजी कंपनियां कुल 196 पदों पर भर्ती करेंगी। चयनित युवाओं को हर महीने 12,000 से 23,000 रुपये तक वेतन मिलेगा।
किन पदों पर होगी भर्ती?
-
जिला प्रबंधक (5 पद)
-
सेल्स ऑफिसर (3 पद)
-
सिक्यूरिटी गार्ड (58 पद)
-
सिक्यूरिटी सुपरवाइजर (10 पद)
-
स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन (50 पद)
-
स्मार्ट मीटर ऑपरेटर (50 पद)
-
एल्यूमीनियम विंडो इंस्टालर (10 पद)
-
विंडो असेंबलर (10 पद)
कौन कर सकता है आवेदन?
-
10वीं, 12वीं, ITI और ग्रेजुएट पास युवा
-
जिनके पास सभी शैक्षणिक दस्तावेज, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाणपत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो हों।
कहां होगी पोस्टिंग?
-
जिला प्रबंधक व सेल्स ऑफिसर की पोस्टिंग: धमतरी
-
सिक्यूरिटी गार्ड: रायपुर, सिलतरा स्टील प्लांट, भिलाई और दुर्ग
-
स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन व ऑपरेटर: रायपुर और धमतरी
-
विंडो इंस्टालर और असेंबलर: रायपुर
-
सिक्यूरिटी सुपरवाइजर: रायपुर, भिलाई और दुर्ग
यह प्लेसमेंट कैंप युवाओं को रोजगार का अच्छा मौका देगा। इच्छुक उम्मीदवार तय दिनांक पर सभी दस्तावेजों के साथ समय पर कैंप में शामिल हो सकते हैं।
