
ऑपरेशन ‘प्रयास’ के तहत सरेंडर
राजनांदगांव रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य ने प्रेसवार्ता में बताया कि मोहला-मानपुर पुलिस द्वारा नक्सलियों की घर वापसी के लिए “ऑपरेशन प्रयास” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दो कुख्यात नक्सलियों ने बुधवार को आत्मसमर्पण किया।
कौन हैं ये नक्सली दंपती?
-
जीवन उर्फ राम तुलावी (45 वर्ष)
-
ग्राम: परवीडीह, थाना मोहला
-
नक्सली संगठन से 2000 से जुड़ा था
-
टीपागढ़ एलओएस कमांडर दिवाकर कुरचामी के साथ काम किया
-
डिवीजन कमेटी मेम्बर (DVCM) के रूप में सक्रिय था
-
-
आरती उर्फ अगासा कोर्राम (38 वर्ष)
-
ग्राम: तेलीटोला, थाना मोहला
-
2007 में राम तुलावी से शादी के बाद नक्सली संगठन में शामिल हुई
-
चेतना नाट्य मंडली में काम किया
-
2012 से 2025 तक माड़ क्षेत्र में एरिया कमेटी मेम्बर (ACM) के रूप में सक्रिय रही
-
अब लौटे मुख्यधारा में
दोनों नक्सलियों ने बुधवार को आईजी शांडिल्य के सामने हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया। उन्होंने लाल आतंक का रास्ता छोड़ने और समाज की मुख्यधारा में लौटकर शांति से जीवन जीने का संकल्प लिया।
यह सरेंडर नक्सलवाद के खिलाफ चल रही राज्य सरकार और पुलिस की रणनीति की सफलता को दर्शाता है।
ऑपरेशन प्रयास के ज़रिए अब तक कई नक्सली हिंसा छोड़ चुके हैं
