
महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन की अंतिम तिथि: 27 अप्रैल 2026
- त्रुटि सुधार: 28 से 30 अप्रैल
- परीक्षा तिथि: 11 जून 2026
- एडमिट कार्ड: 1 जून से उपलब्ध
परीक्षा कहां होगी
यह परीक्षा राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों को सुविधा मिल सके।
फीस और जरूरी निर्देश
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा
- छत्तीसगढ़ के स्थानीय उम्मीदवारों को परीक्षा देने पर फीस वापस कर दी जाएगी
- फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही भरें
फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा
फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा 12 अप्रैल को होगी। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें 5577 उम्मीदवार शामिल होंगे।
आईआईएसईआर में प्रवेश का मौका
IISER में दाखिले के लिए आवेदन 13 अप्रैल तक किए जा सकते हैं।
- परीक्षा तिथि: 7 जून 2026
- समय: सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक
- कुल प्रश्न: 60 (बायोलॉजी, केमिस्ट्री, मैथ्स, फिजिक्स)
- कुल अंक: 240 (गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग)
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख से पहले आवेदन पूरा कर लें, ताकि किसी परेशानी से बचा जा सके।
