
मेन्स परीक्षा 1 फरवरी 2026 को
प्रीलिम्स परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई थी। जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स क्वालिफाई किया है, वे अब IBPS RRB क्लर्क मेन्स परीक्षा 2026 में बैठ सकते हैं। मेन्स परीक्षा 1 फरवरी 2026 को होगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
-
सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
-
वेबसाइट के होमपेज पर बाईं ओर CRP RRBs सेक्शन पर क्लिक करें।
-
Common Recruitment Process – Regional Rural Banks Phase XIV लिंक खोलें।
-
Online Mains Exam Call Letter for CRP-RRBs-XIV – Office Assistants (Multipurpose) लिंक पर क्लिक करें।
-
नया पेज खुलने पर रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि डालें।
-
कैप्चा भरकर लॉगिन करें।
-
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड में जरूर जांचें ये बातें
-
नाम और जन्मतिथि
-
फोटो और सिग्नेचर
-
परीक्षा केंद्र का पता
-
परीक्षा की तारीख और समय
अगर किसी जानकारी में गलती दिखे तो तुरंत IBPS हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
इस तरह उम्मीदवार बिना परेशानी के अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और मेन्स परीक्षा के लिए तैयार हो सकते हैं।
