भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। चौथा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जाना है, और इस मैच में भारतीय टीम को एक खास खिलाड़ी से बचकर रहना होगा — वो हैं इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट। जो रूट इंग्लैंड के सबसे भरोसेमंद और स्थिर बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। जब भी इंग्लैंड टीम मुश्किल में होती है, रूट अक्सर शानदार बल्लेबाजी कर टीम को संभालते हैं। खास बात यह है कि रूट का भारत के खिलाफ प्रदर्शन हमेशा ही शानदार रहा है। जो रूट ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में 2500+ रन बना चुके हैं। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भी रूट का बेहतर औसत और स्ट्राइक रेट रहा है। पिछले कुछ वर्षों में रूट ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ लगातार बड़ी पारियां खेली हैं।
ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है और रूट इस पिच पर लंबे समय से खेलते आ रहे हैं। वह यहां की कंडीशन को अच्छी तरह समझते हैं। यही वजह है कि भारतीय गेंदबाजों को उनके खिलाफ विशेष रणनीति के साथ उतरना होगा।
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और स्पिनर रवींद्र जडेजा को रूट को जल्दी आउट करने की रणनीति बनानी होगी। अगर रूट क्रीज पर टिक गए, तो वो अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं।

