NEET पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा
पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड
NEET पेपर लीक मामले में CBI को बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने पुणे के एक केमेस्ट्री प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है, जिसे इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
CBI के मुताबिक, आरोपी प्रोफेसर कोचिंग संस्थानों से जुड़ा हुआ था और उसने परीक्षा से पहले कुछ छात्रों को कथित तौर पर सवाल उपलब्ध कराए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले NEET परीक्षा से जुड़े पैनल का हिस्सा रह चुका है।
एजेंसी का दावा है कि प्रोफेसर ने अपने संपर्कों और सिस्टम की जानकारी का फायदा उठाकर पेपर लीक नेटवर्क को संचालित किया। गिरफ्तारी के बाद कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है।
इस मामले के सामने आने के बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। छात्रों और अभिभावकों में भी नाराजगी देखी जा रही है।
CBI अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और कई राज्यों में छापेमारी की जा रही है।

