
परीक्षा कब होगी
नोटिफिकेशन के अनुसार, NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
-
समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
-
परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी
-
एग्जाम पेन-पेपर मोड में ही कराया जाएगा
NEET के स्कोर से MBBS, BDS, BSc Nursing, BVSc & AH, BAMS, BUMS और BHMS जैसे कोर्स में एडमिशन मिलता है।
आवेदन की तारीख
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
उम्मीदवार neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तारीख: 8 मार्च 2026
आधार आधारित eKYC अब अनिवार्य
इस बार पहचान सत्यापन को लेकर NTA ने नियम सख्त कर दिए हैं।
-
आवेदन के समय आधार आधारित eKYC जरूरी होगी
-
आधार से लिंक मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए
-
उसी नंबर पर OTP आएगा
-
मोबाइल नंबर बंद या नेटवर्क से बाहर होने पर आवेदन अटक सकता है
लाइव फोटो कैप्चर का नया नियम
NEET UG 2026 में पहली बार लाइव फोटो कैप्चर की व्यवस्था की गई है।
-
फॉर्म भरते समय रियल टाइम फोटो लेनी होगी
-
फोटो में चेहरा साफ दिखना चाहिए
-
चेहरा कम से कम 80% फ्रेम में होना जरूरी
-
कैप, चश्मा या गॉगल्स पहनने से बचें
अगर आपके पास वेबकैम नहीं है, तो QR कोड स्कैन करके मोबाइल कैमरे से भी फोटो ली जा सकती है। यह फोटो आधार कार्ड की तस्वीर से मिलाई जाएगी।
इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, एड्रेस प्रूफ और अन्य जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।
आवेदन शुल्क कितना लगेगा
-
जनरल वर्ग: 1700 रुपये
-
जनरल EWS / OBC-NCL: 1600 रुपये
-
SC / ST / PwBD / थर्ड जेंडर: 1000 रुपये
-
विदेश में परीक्षा देने वाले उम्मीदवार: 9500 रुपये
जरूरी सलाह
आवेदन करते समय सभी नियम ध्यान से पढ़ें।
आधार, मोबाइल नंबर और फोटो से जुड़ी छोटी सी गलती भी फॉर्म रिजेक्ट होने का कारण बन सकती है। इसलिए समय रहते आवेदन करें और सभी जानकारी सही भरें।
