
OMR शीट कैसे देखें और डाउनलोड करें
-
उम्मीदवार अपनी OMR शीट मोबाइल नंबर और OTP के जरिए लॉगिन कर देख सकते हैं।
-
केवल अपनी ही नहीं, बल्कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित अन्य अभ्यर्थियों की OMR शीट भी देखी जा सकती है।
-
OMR शीट डाउनलोड करने या देखने के लिए लॉगिन करना जरूरी है।
उपलब्ध होने की अवधि
बोर्ड ने बताया कि OMR शीट 5 फरवरी से एक महीने तक ही पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगी। इसके बाद इन्हें हटा दिया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता
RSSB अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि यह कदम भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए उठाया गया है। सभी OMR शीट पर उम्मीदवार और परीक्षकों के हस्ताक्षर मास्क किए गए हैं, ताकि उनका गलत इस्तेमाल न हो सके।
स्क्रूटनी फॉर्म की जानकारी
-
ग्रेड-4 भर्ती के लिए स्क्रूटनी फॉर्म भरने की प्रक्रिया 9 फरवरी से शुरू होगी।
-
उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 15 दिन का समय मिलेगा।
उम्मीदवार सीधे RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssbasonline.com पर जाकर OMR शीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
