
DU में छात्रों का प्रदर्शन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्रों और उनके समर्थकों ने UGC Regulations 2026 को लागू करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने
-
“यूजीसी रेगुलेशन लागू करो”
-
“जय भीम”
जैसे नारे लगाए। छात्रों का कहना है कि नए नियमों से उच्च शिक्षा में समानता और सभी को बराबर अवसर मिलेंगे। उनका आरोप है कि इन नियमों पर रोक लगाना सामाजिक न्याय के खिलाफ है। हालात बिगड़ने से रोकने के लिए कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
JNU में पहले ही हो चुका है विरोध
चार दिन पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में भी इसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन हुआ था। साबरमती हॉस्टल के बाहर छात्रों ने यूजीसी नियमों पर रोक का विरोध किया और ब्राह्मणवाद के प्रतीकात्मक पुतले को जलाया।
इस दौरान
-
“सामंती ब्राह्मणवादी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे”
-
“बीजेपी सरकार की असलियत सामने लाओ”
जैसे नारे लगाए गए। कुछ बैनरों में आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ था।
सुप्रीम कोर्ट का क्या कहना है
सुप्रीम कोर्ट ने UGC Promotion of Equity Regulations, 2026 पर फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा है कि जब तक अगली सुनवाई नहीं होती, तब तक 2012 के पुराने नियम ही लागू रहेंगे।
अदालत का मानना है कि नए नियम पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं और इनके गलत इस्तेमाल से समाज में बंटवारा बढ़ सकता है।
अगली सुनवाई की तारीख
सुप्रीम कोर्ट ने सरकार और यूजीसी से जवाब मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च 2026 को होगी।
तब तक यूजीसी के नए नियम लागू नहीं होंगे।
