
UGC ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि ऐसे संस्थानों से दूर रहें, क्योंकि यहां से मिली डिग्री न तो सरकारी नौकरी में मान्य होगी और न ही आगे की पढ़ाई में।
फर्जी संस्थानों की संख्या बढ़ी
पिछले दो साल में फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़ी है। पहले यह संख्या करीब 20 थी, जो अब बढ़कर 32 हो गई है। इससे साफ है कि अवैध तरीके से डिग्री देने वाले संस्थानों का जाल फैल रहा है।
दिल्ली में सबसे ज्यादा फर्जी विश्वविद्यालय
इस बार सबसे ज्यादा फर्जी संस्थान दिल्ली में पाए गए हैं। राजधानी से कुल 12 संस्थानों को फर्जी घोषित किया गया है। इनमें कई ऐसे नाम शामिल हैं जो बिना मान्यता के डिग्री दे रहे थे।
अन्य राज्यों से भी सामने आए नाम
-
उत्तर प्रदेश से 4 संस्थान
-
महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल से 2-2 संस्थान
-
आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से 2-2 संस्थान
-
पुडुचेरी से 2 संस्थान
-
केरल, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश से 1-1 संस्थान
UGC ने कहा है कि छात्र किसी भी विश्वविद्यालय में दाखिला लेने से पहले उसकी मान्यता जरूर जांच लें, ताकि भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
