
कांस्टेबल के 19,220 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशालय ने सिपाही स्तर के 19,220 पदों पर भर्ती के लिए अनुमति दी है। इन पदों में शामिल हैं:
-
PAC (9837 पद)
-
यूपी विशेष सुरक्षा बल (1341 पद)
-
PAC महिला बटालियन (2282 पद)
-
नागरिक पुलिस (3245 पद)
-
PAC/सशस्त्र पुलिस (2444 पद)
-
घुड़सवार पुलिस (71 पद)
संभावना है कि अप्रैल के अंत तक इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
SI (दारोगा) के 4,543 पदों पर भर्ती
इसके अलावा, SI (दारोगा) के 4,543 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इन पदों में शामिल हैं:
-
SI नागरिक पुलिस (4242 पद)
-
SI महिला पुलिस
-
SI / प्लाटून कमांडर (विशेष सुरक्षा बल)
अन्य पदों पर भी होगी भर्ती
-
जेल वार्डर – 2833 पद
-
लिपिक और गोपनीय सहायक – 345 पद
-
रेडियो सहायक परिचालक – 44 पद
-
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड A – 1153 पद
योग्यता और चयन प्रक्रिया
-
12वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
-
हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता होगी, जो नोटिफिकेशन में दी जाएगी।
-
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल होगा।
कैसे करें आवेदन?
सभी उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (http://uppbpb.gov.in) पर जाकर आवेदन करना होगा। भर्ती से जुड़ी सभी अपडेट इसी वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।
