
इस परीक्षा में राजस्थान के कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे स्थान पर आकांक्षा धुल रही हैं।
कुल 958 उम्मीदवारों का चयन
UPSC ने इस परीक्षा में मेरिट के आधार पर कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं के लिए चुना है। इन अभ्यर्थियों को
-
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
-
भारतीय विदेश सेवा (IFS)
-
भारतीय पुलिस सेवा (IPS)
-
और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप A और B)
में नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है।
कब हुई थी परीक्षा
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में हुई थी। इसके बाद इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच आयोजित किए गए।
कुछ परिणाम अभी अस्थायी
आयोग ने दो उम्मीदवारों का परिणाम फिलहाल रोक दिया है। वहीं 348 उम्मीदवारों का चयन अस्थायी (प्रोविजनल) रखा गया है। इनके दस्तावेजों की जांच के बाद चयन अंतिम माना जाएगा।
मध्यप्रदेश के अभ्यर्थियों की सफलता
इस परीक्षा में मध्यप्रदेश के कई उम्मीदवारों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
-
रीवा के रोमिल द्विवेदी को ऑल इंडिया रैंक (AIR) 27 मिली है।
-
भोपाल के क्षितिज को AIR 58 प्राप्त हुई है।
इस सफलता से प्रदेश और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।
