Breaking News

अमृतसर: बैंक लूटने की योजना बना रहे छह लुटेरे गिरफ्तार

अमृतसर। थाना रमदास पुलिस ने बैंक लूटने की योजना बना रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम शेरा, राजन, राजा (गांव कुरालिया निवासी) और विशाल, राहुल (गांव सराएं निवासी) व गुरप्रीत सिंह (डेरा बाबा नानक निवासी) हैं। पुलिस ने इनके पास से तेजधार हथियार और खिलौना पिस्तौल भी बरामद की है। ये सभी पहले भी लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और मिलकर एक गैंग बनाया हुआ है।

सब इंस्पेक्टर गुरइकबाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ये आरोपी शहर और आसपास के गांवों में लोगों, खासकर महिलाओं, से लूटपाट करते हैं। अब उन्होंने गग्गोमहल गांव स्थित एचडीएफसी बैंक को लूटने की योजना बनाई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रैप लगाकर इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से हथियार भी बरामद किए। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि उनकी अन्य वारदातों का पता लगाया जा सके।

About admin

Check Also

हरिद्वार में बन सकता है उत्तराखंड का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट

उत्तराखंड में पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट हरिद्वार जिले में स्थापित किया जा सकता है। इससे …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?