Breaking News

आचार्य विद्यासागर महाराज के द्वितीय समाधि दिवस पर छत्तीसी विधान शुरू

पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, अंकुर कॉलोनी में आचार्य विद्यासागर महाराज के दूसरे समाधि दिवस के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

मंगलवार को मुनि प्रबुद्ध सागर, मुनि निष्कंप सागर और मुनि निष्काम सागर के सानिध्य में 108 मंडलीय आचार्य छत्तीसी विधान की शुरुआत हुई। इस अवसर पर ध्वजारोहण करने का सौभाग्य प्रीतेश पटना परिवार को मिला।

विधान में विभिन्न इंद्र पदों का लाभ भी श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। मुख्य शांतिधारा पारस ग्रुप द्वारा कराई गई। निधि दीदी ने भी विधान में शामिल होकर पुण्य अर्जित किया। इस आयोजन के विधानाचार्य अंकित भैया हैं।

मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक जैन पटवारी ने बताया कि 18 फरवरी को सुबह 9 बजे से गुणानुबाद कार्यक्रम होगा। इसके बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

About admin

Check Also

5 साल से ज्यादा सेवा बाकी शिक्षकों को 2 साल में पास करनी होगी TET, नहीं तो नौकरी पर असर

राजसमंद। देश और राज्य के लाखों शिक्षकों के लिए अब शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?