Breaking News

आयुर्वेद कॉलेज में बन रही नई फार्मेसी, अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता बढ़ेगी

वाराणसी के चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में नई आधुनिक फार्मेसी का निर्माण किया जा रहा है। इस फार्मेसी के बनने से अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता बढ़ेगी और छात्रों को औषधि निर्माण की बेहतर ट्रेनिंग भी मिल सकेगी। इस परियोजना पर करीब 70 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

262 वर्ग मीटर में बन रही फार्मेसी

नई फार्मेसी का निर्माण लगभग 262.29 वर्ग मीटर क्षेत्र में किया जा रहा है। इसमें कुल 12 कमरे बनाए जा रहे हैं। इनमें कच्ची दवाओं को रखने के लिए अलग कमरा, तैयार दवाओं के लिए अलग कमरा और प्रशासनिक कार्यों के लिए भी अलग व्यवस्था की जा रही है।

तीन मंजिल बनाने की थी मांग

महाविद्यालय की प्राचार्य नीलम गुप्ता ने बताया कि निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे हैंडओवर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस भवन का उपयोग छात्रों को पढ़ाने और औषधि निर्माण की ट्रेनिंग देने के लिए किया जाएगा। पहले इसकी तीन मंजिल बनाने की मांग की गई थी, लेकिन बजट की कमी के कारण फिलहाल केवल ग्राउंड फ्लोर का निर्माण किया जा रहा है।

अस्पताल में बढ़ेगी सुविधा

नई फार्मेसी बनने के बाद अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता बेहतर होगी। अभी जो फार्मेसी है उसका क्षेत्रफल छोटा है और दवाओं की कमी की समस्या बनी रहती है। नई व्यवस्था के बाद यह समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।

दवाओं की गुणवत्ता भी होगी बेहतर

अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार नई फार्मेसी का निर्माण गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (GMP) के नियमों के अनुसार किया जा रहा है। इससे अस्पताल परिसर में ही दवाएं तैयार की जा सकेंगी और उनकी गुणवत्ता भी बेहतर होगी। मरीजों को दवाएं जल्दी और आसानी से मिल सकेंगी

About admin

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?