Breaking News

आर्डिनेंस फैक्ट्री गेट पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन, कामकाज प्रभावित

कानपुर के अरमापुर स्थित आर्डिनेंस फैक्ट्री के बाहर शनिवार को आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री गेट पर तैनात एक सुपरवाइजर ने उनके साथ गाली-गलौज की और जातिगत टिप्पणी की।

ड्यूटी खत्म होने के बाद हुआ विवाद

कर्मचारियों के अनुसार, बी-शिफ्ट की ड्यूटी खत्म होने के बाद जब वे बाहर निकल रहे थे, तभी विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि विरोध करने पर ड्यूटी लाइन इंचार्ज ने भी अभद्र व्यवहार किया और जूतों से मारने की धमकी दी।

कर्मचारियों ने बताया कि जब वे शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे, तो उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें अपमानित किया गया। देर रात थाने में शिकायत भी दी गई, लेकिन कार्रवाई न होने से नाराजगी बढ़ गई।

फैक्ट्री गेट पर धरना

शनिवार सुबह कर्मचारियों ने काम बंद कर फैक्ट्री गेट के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे सम्राट विकास ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस ने दिया आश्वासन

इंस्पेक्टर मनोज पांडेय ने बताया कि कर्मचारियों को समझाकर शांत कराया गया है। मामले की जांच की जाएगी और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

About admin

Check Also

हरिद्वार में बन सकता है उत्तराखंड का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट

उत्तराखंड में पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट हरिद्वार जिले में स्थापित किया जा सकता है। इससे …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?