Breaking News

ओमप्रकाश चौटाला का निधन: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम के मेदांता में ली अंतिम सांस

गुरुग्राम:

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे और गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें पिछले तीन-चार साल से सांस लेने में दिक्कत थी, और उनका इलाज मेदांता में चल रहा था। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी में लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट को कारण बताया।

ओमप्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को सिरसा के गांव चौटाला में हुआ था। वे पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। उनका पहला कार्यकाल 2 दिसंबर 1989 से शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने 1990 और 1991 में भी मुख्यमंत्री पद संभाला।

उनकी अंतिम यात्रा के लिए उनका पार्थिव शरीर 8 बजे से 2 बजे तक तेजा खेड़ा फार्म पर रखा जाएगा, जहां लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ओमप्रकाश चौटाला का योगदान हरियाणा की राजनीति में हमेशा याद रखा जाएगा।

About admin

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?