Breaking News

कंगना रनौत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोर्ट में नहीं हुईं हाजिर, अब 18 दिसंबर को पेश होने का आदेश

फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। किसान आंदोलन और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर दिए गए बयान को लेकर दायर की गई याचिका में कोर्ट ने उन्हें पेश होकर अपना पक्ष रखने के आदेश दिए हैं।

कंगना रनौत बृहस्पतिवार को स्पेशल कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं। इस मामले में कोई अधिवक्ता भी उनकी तरफ से कोर्ट में मौजूद नहीं था। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 18 दिसंबर की तारीख तय की है।

इस मामले में राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने कंगना के खिलाफ याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया कि कंगना रनौत ने 26 अगस्त 2024 को टीवी चैनल पर किसानों पर अभद्र टिप्पणी की थी और 16 नवंबर 2021 को महात्मा गांधी के अहिंसात्मक सिद्धांत का मजाक उड़ाया था।

कोर्ट ने पहले कंगना को 28 नवंबर को पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वह नहीं आईं। फिर से दो नोटिस भेजे गए और 7 दिसंबर को सुनवाई की तारीख तय की गई, लेकिन कंगना अब 18 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने के लिए आदेश दी गई हैं।

About admin

Check Also

तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला, बोले – बिहार में विकास नहीं हुआ

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए राज्य की एनडीए …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?