Breaking News

कब घोषित होंगे यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजे? जानें अपडेट

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही इस परीक्षा के नतीजे जारी करेगा। नतीजे घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर उन्हें देख और डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, अभी तक परिणाम जारी होने की कोई आधिकारिक तारीख या समय की पुष्टि नहीं हुई है।

कैसे चेक करें परीक्षा परिणाम?

  1. सबसे पहले uppbpb.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. ‘यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम’ के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन पेज पर अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और अन्य जानकारी भरें।
  4. इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. परिणाम को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

बोर्ड से उम्मीद है कि दिवाली से पहले नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही, बोर्ड यूपी पुलिस कांस्टेबल की अंतिम उत्तर कुंजी 2024 भी जारी कर सकता है।

कब हुई थी परीक्षा?

यह परीक्षा पांच दिनों (23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024) में दो शिफ्ट्स में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी। इस परीक्षा के लिए 45 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

About admin

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?