Breaking News

किसानों के लिए सुनहरा मौका: सोलर पंप पर भारी सब्सिडी, ऐसे उठाएं केंद्र की योजना का लाभ

किसानों के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना के तहत अब किसानों को सौर ऊर्जा पंपों पर भारी सब्सिडी मिल रही है, जिससे उनकी सिंचाई लागत कम हो सकेगी।

क्या मिलेगा अनुदान?
इस योजना के तहत किसानों को 03.00 एचपी, 05.00 एचपी, 07.50 एचपी और 10.00 एचपी पंपों पर 60 प्रतिशत तक का अनुदान मिलेगा।

  • 03.00 एचपी पंप पर ₹1.14 लाख
  • 05.00 एचपी पंप पर ₹1.76 लाख
  • 07.50 एचपी और 10.00 एचपी पंप पर ₹2.38 लाख का अनुदान मिलेगा।
    इसके अतिरिक्त, एससी और एसटी वर्ग के किसानों को प्रति पंप ₹0.45 लाख का अतिरिक्त अनुदान भी मिलेगा।

कैसे करें आवेदन?
आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे और निस्तारण “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर होगा। राज्य स्तर पर 32 फर्मों को अधिकृत किया गया है, जिन्हें किसान साथी पोर्टल या किसान सुविधा ऐप से चुना जा सकता है। किसानों को जनाधार कार्ड, भूमि के जमाबंदी की प्रमाणित प्रति (6 महीने पुरानी), कम से कम 0.4 हैक्टेयर भूमि का मालिकाना हक और सिंचाई जल स्रोत व कृषि विद्युत कनेक्शन नहीं होने का शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।

अब तक कितनी स्वीकृतियां जारी हुईं?
चित्तौड़गढ़ जिले को एक हजार पंपों का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें अब तक 755 स्वीकृतियां जारी की जा चुकी हैं और 434 किसानों के यहां पंप लगाए जा चुके हैं। अभी कोई आवेदन पेंडिंग नहीं है।

  • डॉ. शंकरलाल जाट, उप निदेशक, उद्यान विभाग, चित्तौड़गढ़

About admin

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?