Breaking News

चलती कार में महिला की हत्या: एक और आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का था इनाम

हमीरपुर
हमीरपुर के जरिया थाना क्षेत्र में चलती कार में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी, अभिमन्यु सिंह को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि अभिमन्यु ने ही मुख्य आरोपी को शरण दी थी और इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

मामला: 22 सितंबर को सूरज नामक व्यक्ति ने जरिया थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 21 सितंबर को उसकी पत्नी अमन, बेटा रामजी और बेटी परी के साथ वह एक किराए की कार से चित्रकूट जा रहा था। कार में त्रिभुवन सिंह उर्फ चतुर सिंह, वीर सिंह, संजीव और जगमोहन उर्फ कल्लू भी थे। त्रिभुवन और कल्लू ने सूरज की पत्नी अमन के गले में गमछा कसकर हत्या करने की कोशिश की। सूरज ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

इसके बाद, आरोपी ने अमन और उसके बच्चों को साथ लेकर भागे। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया और बच्चो को ढूंढ निकाला। बाद में 23 सितंबर को गोहांड कस्बे के पास अमन का शव बरामद किया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी:
पुलिस ने मुख्य आरोपी त्रिभुवन सिंह के अलावा, वीर सिंह और जगमोहन उर्फ कल्लू को भी गिरफ्तार किया था। सोमवार को पुलिस ने पांचवे आरोपी अभिमन्यु सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।

About admin

Check Also

गीदम-बारसूर सड़क का खतरनाक गड्ढा बना जान का दुश्मन, अब तक नहीं हुई मरम्मत

दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ –दंतेवाड़ा जिले की गीदम-बारसूर सड़क पर हीरानार के पास एक खतरनाक गड्ढा अब …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?