Breaking News

चित्तौड़गढ़ में दर्दनाक हादसा, परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को कार ने मारी टक्कर

चित्तौड़गढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में नौवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। यह हादसा शास्त्रीनगर बाईपास रोड पर हुआ, जब छात्र परीक्षा देकर स्कूल से घर लौट रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।

परीक्षा देकर घर लौट रहा था छात्र

जानकारी के अनुसार जयदीप (16) पुत्र शैलेश मेनारिया, सेंट्रल अकादमी स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। वह परीक्षा देने के बाद मोपेड से घर लौट रहा था। इसी दौरान शास्त्रीनगर में इंदिरा गांधी स्टेडियम के पीछे वाली सड़क पर सामने से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को सांवलियाजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे उदयपुर रेफर कर दिया। लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

मृतक के पिता शैलेश मेनारिया की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

परिवार में मचा कोहराम

जयदीप अपने परिवार में दो भाइयों में छोटा था। वह आमतौर पर स्कूल ऑटो से जाता था, लेकिन परीक्षा के कारण उस दिन मोपेड लेकर गया था। अगले दिन उसका नौवीं कक्षा का आखिरी पेपर भी था, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद हादसा हो गया।

घटना की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया और माता-पिता सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About admin

Check Also

ट्रक से बचने की कोशिश में बारातियों की कार पलटी, सात लोग घायल

बीना के पास रेलवे गेट नंबर 10 गिरोल के पास बुधवार शाम एक बड़ा सड़क …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?