Related Articles
गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं और लोग अब अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक की प्लानिंग कर रहे हैं। जबलपुर और इसके आसपास के इलाकों में कई खूबसूरत पिकनिक स्पॉट्स हैं, जहां इन दिनों बड़ी संख्या में लोग घूमने पहुंच रहे हैं। खासकर सुबह और शाम के समय इन जगहों पर भीड़ देखने को मिल रही है।
वॉटरफॉल्स सबसे पसंदीदा जगह
जबलपुर के आसपास कई छोटे-बड़े वॉटरफॉल्स हैं जो गर्मी में भी बहते रहते हैं। इन जगहों पर सबसे ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं। बरगी, भदभदा, बगदरी, परियट, खंदारी, गौबच्छा घाट, घुघवा वाटरफॉल, धुआंधार जैसे वॉटरफॉल्स यंगस्टर्स और फैमिलीज की पहली पसंद बन गए हैं। यहां लोग ठंडी हवा और पानी की आवाज के बीच सुकून के पल बिता रहे हैं।
प्राकृतिक नजारों वाले व्यू पॉइंट्स भी हैं हिट
जबलपुर के आसपास कई ऐसे टॉप व्यू प्वाइंट्स हैं, जहां से शानदार प्राकृतिक नजारे देखे जा सकते हैं। ये जगहें सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेंड कर रही हैं। शैलपर्ण उद्यान, पिसनहारी की मढ़िया, बद्रीनारायण मंदिर पहाड़ी, जोतपुर पहाड़ी, स्वर्गद्वारी भेड़ाघाट, महालक्ष्मी मंदिर (वीएफजे), चौसठयोगिनी मंदिर, शारदा मंदिर पहाड़ी, पाटबाबा व्यू प्वाइंट, बरेला मंदिर पहाड़ी, शोभापुर काली मंदिर पहाड़ी, मझौली रोड, कटंगी रोड, चूल्हा गोलाई बरगी रोड, और शिकारा टॉप व्यू जैसे स्पॉट्स पर वीकेंड्स में काफी भीड़ देखने को मिल रही है।
सोशल मीडिया पर बढ़ावा
इन जगहों की खूबसूरती को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी प्रमोट कर रहे हैं। वे इन स्थानों के फोटो और वीडियो शेयर कर लोगों को यहां घूमने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
अगर आप भी गर्मी में कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो जबलपुर के ये पिकनिक स्पॉट्स जरूर आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।
CHANNEL009 Connects India
