Breaking News

जयपुर में पहली बार राष्ट्रीय किसान और गो पालक सम्मेलन, विदेशी विशेषज्ञ भी होंगे शामिल

जयपुर: पहली बार राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय किसान और गो पालक सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। यह तीन दिवसीय सम्मेलन 26 मार्च से शुरू होगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गो-धन को संरक्षित कर उसे वैश्विक पहचान दिलाना है।

सम्मेलन की खास बातें

  • विदेशों से गो-धन विशेषज्ञ भी इस आयोजन में शामिल होंगे।
  • तीन राज्यों के राज्यपाल, प्रदेश के मंत्री और जनप्रतिनिधि एक मंच पर आएंगे।
  • गो आधारित प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी।
  • महिला स्वयं सहायता समूहों को भी शामिल किया जाएगा ताकि वे कृषि क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

‘नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग’ से जुड़ेगा आयोजन

डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री के संकल्प के तहत गो आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में 26 मार्च से पिंजरपोल गोशाला में ‘एग्रो किसान मेला’ आयोजित किया जाएगा।

आयोजन का उद्देश्य

  • किसानों और गोपालकों को प्रोत्साहित करना।
  • गोशालाओं, एग्री स्टार्टअप्स और फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन को एक मंच पर लाना।
  • जैविक खेती को बढ़ावा देना।

संगठनों का सहयोग

इस आयोजन में राजस्थान और केंद्र सरकार, सामाजिक और किसान संगठन भी सहयोग करेंगे।

  • भारतीय जैविक किसान उत्पादक संघ
  • अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (लोक आरती)
  • हेनिमन चेरिटेबल मिशन सोसायटी

इन संस्थाओं द्वारा जैविक और गो आधारित प्राकृतिक खेती पर प्रजेंटेशन भी दिया जाएगा। इस सम्मेलन से किसानों को जैविक खेती अपनाने और अपनी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी

About admin

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?