Breaking News

जयपुर में 320 मरीजों ने फ्री में करवाया इलाज

जयपुर के निवारू रोड, झोटवाड़ा में नि:शुल्क मेडिकल शिविर लगाया गया। इस शिविर में 320 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन करवाया और बीपी, शुगर, थायराइड, गठिया, एलर्जी समेत अन्य बीमारियों के संबंध में डॉक्टर से परामर्श लिया। मरीजों की जांच की गई और दवाइयां भी दी गईं।

परमार हॉस्पिटल के निदेशक, डॉक्टर रामकेश सिंह परमार के सान्निध्य में आयोजित इस शिविर में मरीजों को नि:शुल्क परामर्श, जांच और दवाइयां प्रदान की गईं। इस शिविर में निवारू और झोटवाड़ा पंचायत क्षेत्र के कई लोग शामिल हुए।

डॉक्टर परमार ने बताया कि शिविर में शुगर, बीपी, अस्थमा के मरीजों के लिए स्पायरोमीटर, ईसीजी, थायराइड, शुगर मरीजों के लिए Hba1c, हीमोग्लोबिन आदि की नि:शुल्क जांचें की गईं। जांच रिपोर्ट और परामर्श के बाद मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी फ्री में दी गईं। बुजुर्ग मरीजों के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई ताकि उन्हें अधिक परेशानी न हो।

इस शिविर में डॉक्टर नील कमल बीका, डायटिशियन रोशनी सिंह, फार्मासिस्ट सोहन लाल यादव, बसंत सेन, सीनियर टेक्नीशियन मुकेश यादव, कृष्ण यादव, सुभाष यादव, राजेश चौधरी, मुकेश कुमावत और अतुल ने भी अपनी सेवाएं दीं और मरीजों की सहायता की।

About admin

Check Also

हरिद्वार में बन सकता है उत्तराखंड का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट

उत्तराखंड में पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट हरिद्वार जिले में स्थापित किया जा सकता है। इससे …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?