Breaking News

जापान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1

जापान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दुनियाभर में भूकंप के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, और जापान जैसे देशों में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। आज, शुक्रवार 18 अक्टूबर को जापान में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई। यह भूकंप नोडा (Noda) से 48 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व में आया। भारतीय समयानुसार, यह भूकंप सुबह 10 बजकर 08 मिनट पर आया, जिसकी पुष्टि जापान की भू-वैज्ञानिक एजेंसी ने की है।

भूकंप की गहराई

जापान में आए इस भूकंप की गहराई 63.4 किलोमीटर थी, और इसके झटके आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किए गए।

नुकसान की कोई खबर नहीं

हालांकि इस भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।

दुनियाभर में भूकंप के बढ़ते मामले

हाल के दिनों में दुनियाभर में भूकंप के मामलों में तेजी देखी जा रही है, जो चिंता का विषय है। कुछ भूकंप बड़े पैमाने पर तबाही मचाते हैं, जैसे पिछले साल तुर्की, सीरिया, मोरक्को, अफगानिस्तान, नेपाल और चीन में आए भूकंप। इसी साल 1 जनवरी को जापान में और 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी में भी भूकंप आया था। 3 अप्रैल को ताइवान में आए भूकंप ने भी नुकसान किया था।

About admin

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?