Breaking News

डेब्यू मैच के बाद मुश्किल में फंसे प्रेनेलन सुब्रायन, बॉलिंग एक्शन पर ICC की जांच शुरू

दक्षिण अफ्रीका के ऑफ-स्पिन गेंदबाज प्रेनेलन सुब्रायन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में डेब्यू किया। हर खिलाड़ी के लिए डेब्यू मैच बेहद खास होता है, लेकिन सुब्रायन के लिए यह यादगार होने के बजाय मुश्किलों से भरा साबित हो गया।

मैच के दौरान सुब्रायन ने पूरे 10 ओवर गेंदबाजी की और 46 रन देकर ट्रैविस हेड का अहम विकेट भी लिया। वह टीम की जीत में योगदान देने वाले गेंदबाजों में से एक थे। लेकिन मैच खत्म होने के बाद अंपायरों और रेफरी ने उनके बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठाए।

आईसीसी (ICC) ने पुष्टि की है कि सुब्रायन के एक्शन को लेकर शिकायत दर्ज की गई है और अब उन्हें जांच से गुजरना होगा। इस प्रक्रिया के तहत सुब्रायन को एक स्वतंत्र परीक्षण (Independent Assessment) के लिए ICC मान्यता प्राप्त टेस्टिंग सेंटर भेजा जाएगा। वहां उनके बॉलिंग एक्शन की बारीकी से जांच होगी और उसके बाद ही फैसला लिया जाएगा कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी जारी रख सकते हैं या नहीं। पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 297 रन बनाए। एडन मार्करम ने 82, टेंबा बावुमा ने 65 और मैथ्यू ब्रीत्जके ने 57 रन की पारी खेली।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 198 रन पर ढेर हो गई। दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज मैच के हीरो रहे। उन्होंने सिर्फ 33 रन देकर 5 विकेट झटके और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी।

भले ही दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 98 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हो, लेकिन सुब्रायन के लिए डेब्यू मैच खुशी के बजाय परेशानी लेकर आया। अब उनके करियर पर सवाल खड़े हो गए हैं। अगर जांच में उनका एक्शन गलत पाया गया तो उन्हें तब तक गेंदबाजी से रोका जा सकता है, जब तक वह अपना एक्शन सुधार न लें।

About Hussain

Check Also

भिवाड़ी में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, धमाकों से मची अफरा-तफरी

खैरथल जिले के भिवाड़ी में शनिवार सुबह एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?